संभावित हीटवेव को लेकर जिला चिकित्सालय में विशेष तैयारियां
-कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, एक्शन मोड में जिला प्रशासन
रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय में की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर के निर्देशानुसार अस्पताल में बाथ टब एवं बर्फ बनाने की मशीन इंस्टॉल की गई है, ताकि लू या अत्यधिक गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने आपातकालीन वार्ड में आवश्यक दवाओं, ओआरएस एवं शीतल पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले स्वास्थ्य संबंधी मामलों के मद्देनजर पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः सतर्क है।






.jpg)




.jpg)
Leave A Comment