ब्रेकिंग न्यूज़

बालोद  जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के द्वारा जांघ की हड्डी का किया गया सफल ऑपरेशन

????समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से बुजुर्ग मरीज रामकली को मिली बड़ी राहत
बालोद ।  जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा अस्पताल में भर्ती बालोद विकासखण्ड के ग्राम खपरी निवासी 56 वर्षीय मरीज श्रीमती रामकली बाई के जांघ की हड्डी का शुक्रवार 27 फरवरी को सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। उल्लेखनीय है कि मरीज श्रीमती रामकली बाई की जांघ की दांया हड्डी टूट जाने के कारण उनके परिजनों ने 23 फरवरी को जिला चिकित्सालय बालोद में भर्ती किया था। मुख्य अस्पताल अधीक्षक श्री आरके श्रीमाली के निर्देशानुसार अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञों के द्वारा गहन जांच के उपरांत 27 फरवरी को श्रीमती रामकली बाई के दांए जाघ की हड्डी का सफलतापूर्वक आॅपरेशन किया गया। जिला चिकित्सालय बालोद के चिकित्सकों के द्वारा समय पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराकर सफलतापूर्वक आॅपरेशन किए जाने से मरीज श्रीमती रामकली को तत्काल राहत मिला है। विदित हो कि मुख्य अस्पताल अधीक्षक श्री आरके श्रीमाली के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज सोरी, सर्जरी विशेष डाॅ. एनके साहू एवं निश्चिेतता विशेषज्ञ डा. अविनाश मण्डावी द्वारा बुजुर्ग मरीज श्रीमती रामकली बाई का सफलतापूर्वक आॅपरेशन किया गया। श्रीमती रामकली बाई के आॅपरेशन के कार्य में ओटी स्टाफ श्रीमती एस देवदास, श्रीमती एसनेताम, श्रीमती शिरिन, कुमारी पूर्णिमा, श्रीमती पिंकी, श्री चैतराम, श्रीमती भगवती, कोमल आदि कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english