ब्रेकिंग न्यूज़

 रायपुर ज़िले में एक लाख तीस हजार से अधिक किसानों के खातों में लगभग 49 हजार लाख रुपये अंतरित

-कृषक उन्नति योजना अंतर्गत राज्यभर में आदान सहायता राशि वितरण, रायपुर जिले में व्यापक आयोजन
 रायपुर । राज्य शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में धान उपार्जन करने वाले किसानों को आदान सहायता राशि का वितरण आज पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर समारोहपूर्वक किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में होली पर्व से पूर्व किसानों के बैंक खातों में आदान सहायता राशि का अंतरण कर राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अन्नदाता आर्थिक चिंता से मुक्त होकर अपने परिवार के साथ उल्लासपूर्वक त्योहार मना सकें। समय पर मिली यह राशि किसानों के लिए न केवल आर्थिक राहत बनी है, बल्कि त्योहार की खुशियों में भी नई शक्ति लेकर आई है।
इसी क्रम में रायपुर जिले के सभी  विकासखंडों में किसान सम्मेलन एवं राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने खुशी और उत्साह व्यक्त किया।
धरसीवां में आयोजित हुआ किसान सम्मेलन एवं राशि वितरण समारोह
रायपुर जिले के धरसीवां विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री अनुज शर्मा एवं रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि, "जब एक किसान कड़ी मेहनत करता है और अपनी फसल बेचने जाता है, तो उसे यह संतोष होता है कि उसके खून-पसीने की कमाई का उसे उचित प्रतिफल मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में की जा रही है, जो प्रदेश के किसानों के लिए गर्व की बात है।"
श्री शर्मा ने कहा कि "छत्तीसगढ़ के किसान अब कहते हैं- 'धान बेचो झट ले, पैसा झोंको फट ले' — यानी किसानों को किस्तों में नहीं बल्कि सीधे और तुरंत उनके बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है। शासन और प्रशासन धान खरीदी के दौरान किसानों से निरंतर संवाद करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है, ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो।
प्रदेश भर में अब तक 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में 33,431.19 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है। साथ ही आज 10,292.33 करोड़ रुपये की राशि एकमुश्त किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी।"
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा, “त्यौहार के पहले किसानों को यह उपहार मिलना उनके लिए बड़ी खुशी की बात है। किसानों को शेष राशि मिल गई है, जिससे वे अपने त्यौहार को और बेहतर तरीके से मना सकेंगे। यह किसानों के सम्मान और उनकी मेहनत का उचित मूल्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
अनुज शर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। “इस वर्ष 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। हमने ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्पित है।”
 
 
रायपुर जिले में ब्लॉकवार आदान सहायता राशि का विवरण
 
कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 1,30,776 किसानों को लाभान्वित किया गया। जिले के अभनपुर, आरंग, तिल्दा एवं धरसीवां विकासखंडों में किसानों द्वारा कुल 66,62,444.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया, जिसके बदले लगभग 48,659.74 लाख रुपये की आदान सहायता राशि का वितरण किया गया।
 
अभनपुर विकासखंड में 31,775 किसानों को 11,050.20 लाख रुपये, आरंग विकासखंड में 48,152 किसानों को 18,236.18 लाख रुपये, तिल्दा विकासखंड में 34,662 किसानों को 13,369.96 लाख रुपये तथा धरसीवां विकासखंड में 16,187 किसानों को 6,003.40 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि रायपुर जिला योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी रहा है।
 
किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल
 
कार्यक्रम के दौरान किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राम कुम्हारी से आये श्री भरतलाल निषाद, ग्राम चिखली से आये श्री मनराखन, श्री रामकुमार साहू और अन्य किसानों ने बताया कि होली से पहले बोनस राशि मिलने से वे रंग-गुलाल, मिठाइयों, कपड़ों और अन्य घरेलू आवश्यकताओं की व्यवस्था सहजता से कर पा रहे हैं। साथ ही यह राशि उन्हें आगामी कृषि कार्यों के लिए बीज, खाद एवं अन्य आदानों की खरीद में भी सहायक होगी।
 
 
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, कृषि विभाग उप संचालक श्री सतीश अवस्थी, ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक सीईओ सुश्री अपेक्षा व्यास एवं अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आसपास के गांव के सरपंच एवं कृषक उपस्थित रहें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english