ब्रेकिंग न्यूज़

 निगम ने  लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि पर किये गए अवैध निर्माण को  तोड़ा

-अवैध निर्माण का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा दो दिन लगातार चली कार्यवाही में तोड़ा गया
-रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध निर्माण तोड़ने व्यापक अभियान
-महापौर मीनल चौबे ने सभी प्रकरर्णों  में अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के दिए स्पष्ट निर्देश
 रायपुर - रविवार को लगातार दूसरे दिन टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार औऱ रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार एसडीएम श्री नन्द कुमार चौबे के मार्गनिर्देशन में नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत लालपुर में नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह , कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला, श्री आशुतोष सिँह, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, श्री नीतीश झा, उपअभियंता श्री अजय श्रीवास्तव,श्री मनोज साहू, नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग सहित पुलिस प्रशासन बल  की उपस्थिति में रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने सम्बंधित स्थल पर सहयोग करते हुए तहसीलदार औऱ राजस्व विभाग , पुलिस प्रशासन की टीमों, उड़न दस्ता सहित 6 जेसीबी, 2 पोकलेन मशीनों, 10 डम्पर, मजदूरों की सहायता से लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि को अवैध कब्जा जमाकर निर्मित लगभग 10 बड़ी दुकानों औऱ लगभग 30 बड़े कमरों के नियम विपरीत अवैध निर्माण को स्थल पर सीमांकन करवाने के पश्चात पूरी तरह ध्वस्त करने की व्यापक कार्यवाही अभियान लगातार दूसरे दिन जारी रहा . 
यह अतिक्रमणरोधी व्यापक अभियान रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर आज लगातार दूसरे दिन जारी रहा. लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा अवैध निर्माण का तोड़ा गया है.
नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा है कि लगातार दो दिन चलाया गया व्यापक अवैध निर्माण तोड़ो अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्यों को करने वालों के लिए एक कड़ी नियमानुकूल स्पष्ट चेतावनी है. जहां भी अवैध निर्माण होना पाया जायेगा, वहाँ शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध निर्माण तोड़ने कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english