अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च को जिला स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता
बालोद. राज्य शासन के निर्देशानुसार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं, महिलाओं को खेलों के प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन 08 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित बालिका, महिला प्रतिभागी आयुवार एवं खेलविधावार शामिल होंगें। जिसके अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मी. 400 मी. दौड़, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, बास्केटबाल, फुटबाॅल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकसी खेल शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम स्तर विकासखण्ड स्तर से 09-18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष तक 02 आयुवर्ग में चयनित बालिका, महिला प्रतिभागी जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्र होंगी। जिला स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में प्राप्त की जाएगी। उन्होंने चयनित बालिका, महिला खिलाड़ी, प्रतिभागी को जिला स्तर महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के आयोजन की तिथि 08 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से निर्धारित तिथि, स्थान, समय में विकासखण्ड महिला खेलकूद प्रभारी के माध्यम से उपस्थित होने कहा है।












.jpg)
Leave A Comment