रायपुर के गायत्री चेतना केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

-महिलाओं ने 'आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी' के तहत नारी शक्ति को जागरूक करने का संकल्प लिया
रायपुर । अखिल विश्व गायत्री परिवार रायपुर के परिजनों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र बोरियाखुर्द में समाज सुधार में गायत्री परिवार की नारियों की भूमिका व दायित्व विषय पर विचार मंथन किया गया। गायत्री चेतना केंद्र बोरियाखुर्द की व्यवस्थापक श्रीमती अनोखी निषाद एवं श्रीमती पूर्णिमा साहू ने बताया कि महिलाओं ने 'आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी' के तहत नारी शक्ति को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं का मंगल तिलक करते हुए मंत्र दुपट्टा व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।







.jpg)




Leave A Comment