ब्रेकिंग न्यूज़

मौदहापारा सन्डे बाजार मुख्य मार्ग में फेरी वालों को नियमों का पालन करने पुनः कड़ी हिदायत

बार- बार समझाईश के बाद भी सड़क पर कब्जा जमाकर जयराम काम्प्लेक्स के पीछे दो गलियों में व्यवसायरत लगभग 40 फेरीवालों को पुनः हटाया गया और उन्हें अपनी फोटो आईडी मौदहापारा थाना में जमा कर नगर निगम जोन 2 और निगम मुख्यालय में जाकर मौदहापारा सन्डे बाजार में स्थान देने चर्चा करने की हिदायत पुनः दी गयी
 रायपुर/ रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार , नगर निगम नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन, मौदहापारा पुलिस थाना बल एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़नदस्ता  नगर निवेश की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2  क्षेत्र अंतर्गत मौदहापारा सन्डे बाजार मुख्य मार्ग  में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी फेरी वालों को पुनः जनहित में कड़ी समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी फेरी वाले स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
        आज पुनः चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत मगर निगम जोन 2  क्षेत्र में मौदहापारा सन्डे बाजार में गुजराती मोहल्ले के लगभग 40 फेरी वालों को एक बार पुनः जयराम काम्प्लेक्स के पीछे दो गलियों में सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों को यातायात जाम की समस्या दूर कर व्यवस्था सुधारने नियमनुकूल कड़ाई के साथ हटाने की कार्यवाही नगर निगम जोन 2 कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे के मार्गनिर्देशन में की गयी. गुजराती मोहल्ले के फेरी वालों को नियमानुसार के के रोड में मौदहापारा मस्जिद से लेकर महाबीर गौशाला तक के बीच के मार्ग में सफ़ेद लाईन के अंदर मौदहापारा सन्डे बाजार में व्यवसाय हेतु बैठना है, किन्तु वहाँ इससे पहले से फेरी लगा रहे व्यवसायी पहले ही बैठक जाने के कारण उन्हें वहाँ बैठने स्थान नहीं मिल रहा है, इस कारण वे जयराम काम्प्लेक्स के पीछे दो गलियों में फेरी व्यवसाय करने अनाधिकृत रूप से बैठ जाते हैँ  और बार - बार समझाईश देने के बाद भी सड़क पर सामान रखने वाले लगभग 40 फेरी वालों को व्यवस्था सुधार हेतु कड़ाई के साथ सड़क से हटाकर सड़क को कब्जामुक्त करवाया गया.साथ ही सम्बंधित फेरी वालों को तत्काल अपना मान्य फोटो आईडी की जानकारी मौदहापारा पुलिस थाना को देकर नगर निगम जोन 2 अथवा नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग को नियमानुसार अवगत करवाकर मौदहापारा सन्डे बाजार में स्थान देने आकर चर्चा करने की एक बार पुनः कड़ी हिदायत दी गयी.
        टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत पुनः जनहित में  चलाये गए अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के मौदहापारा सन्डे बाजार मार्ग क्षेत्र में मार्ग यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित त्वरित राहत प्राप्त हुई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english