ब्रेकिंग न्यूज़

संगीता को मिला महतारी वंदन योजना का लाभ, अब आसानी से निभा पा रही पारिवारिक जिम्मेदारी

  - महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक संबल बन रही महतारी वंदन योजना

  मोहला  । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ वे आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।
           ऐसी ही कहानी है मानपुर विकासखंड के ग्राम सरोली निवासी श्रीमती संगीता की, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना ने बड़ी राहत प्रदान की है। संगीता एक साधारण गृहिणी हैं, जो पहले अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में कई चुनौतियों का सामना करती थीं। लेकिन अब इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 1000 रुपए की मासिक सहायता राशि ने उनके जीवन को काफी हद तक आसान बना दिया है।
          हर महीने मिलने वाली इस राशि से संगीता अब घर के छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरा कर पा रही हैं। वे इस सहायता राशि का उपयोग घर के लिए राशन सामग्री खरीदने और साप्ताहिक बाजार से आवश्यक सामान तथा सब्जियां लेने में करती हैं। पहले उन्हें इन जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई होती थी और कई बार पति की आय पर ही पूरी तरह निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना की सहायता राशि उनके लिए बड़ा सहारा बन गई है। श्रीमती संगीता बताती हैं कि इस योजना ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक तंगी को कम किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर दिया है। अब वे अपनी दैनिक जरूरतें स्वयं पूरी कर पा रही हैं, जिससे उनके परिवार को एक स्थिर और बेहतर जीवन मिल रहा है।
           हितग्राही संगीता ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें और उनके परिवार को काफी मदद मिली है। अब वे अपने बच्चों और घर की आवश्यकताओं को बिना किसी परेशानी के पूरा कर पा रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री साय  को धन्यवाद दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english