हिट वेव के दौरान पीलिया, डायरिया आदि जलजनित रोगो की रोकथाम के निर्देश
0- नगर निगम स्वास्थ्य विभाग सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष गायत्री सुनील चद्राकर ने ली
0- नाले, नालियों की सफाई, स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी, नालो को अतिक्रमण मुक्त कर सफाई करने पर दिये निर्देश
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग विभागीय सलाहकार समिति की बैठक नगर निगम मुख्यालय मे स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चद्राकर ने विभाग की सचिव निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही सहित समिति सदस्य जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, श्री अम्बर अग्रवाल, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी श्री योगेश कडु, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियो की उपस्थिति में हुई।
बैठक में गर्मी के दिनो मे हिट वेव के दौरान पीलिया और डायरिया जैसे जलजनित रोगो, गर्मी के तत्काल बाद बारिश की अवधि में मच्छरजनित रोगो डेंगू मलेरिया आदि की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम करने ठोस उपाय किये जाने पर गहन चर्चा और विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिये गये। नाले नालियो की पूर्ण सघन सफाई अभियान चलाकर समी वार्डो मे करने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने निर्देशित किया । इसके साथ ही नालो, नालियों को अतिक्रमण मुक्त करके गंदे पानी का निकास सुगम बनाकर सुव्यवस्थित सफाई बारिश के पूर्व अभियान चलाकर करवाने निर्देशित किया गया। नागरिको में स्वच्छता को लेकर सघन जनजागरण अभियान चलाकर रामकी कपनी के साथ मिलकर मेहनत की पराकाष्ठा कर रायपुर शहर को स्वच्छ रैंकिंग में बेहत्तर रैक दिलवाने सकल्प लेकर कार्य करने निर्देशित किया गया। वार्डो में पार्षदो से समन्वय रखकर सफाई व्यवस्था को जनअपेक्षित तरीके से सुधारने के चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। एंटी लार्वा और फॉगिंग अभियान व्यापक तरीके से प्रभावशाली ढंग से नागरिको के मध्य चलाने के निर्देश दिये गये।









Leave A Comment