ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्‍ट्र मंडल का महिला दिवस 14 को, 20 नर्से होंगी सम्‍मानित

0- चार केंद्रों के संयुक्‍त आयोजन में महान महिलाओं पर आधारित नाटिका का होगा मंचन, तात्‍कालिक भाषण स्‍पर्धा को लेकर भी जोश 
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल अपना महिला दिवस भव्‍य पैमाने पर शनिवार, 14 मार्च को शाम 3:30 बजे से आयोजित कर रहा है। चौबे कॉलोनी, रोहिणीपुरम, सुंदर नगर और डंगनिया महिला केंद्रों की ओर से संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में संजीवनी और वीवाय अस्‍पतालों के 20 नर्सों को सम्‍मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि पद्मश्री फुलबासन बाई यादव होंगी।   
चौबे कॉलोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित, रोहिणीपुर की साधना बरिहट, डंगनिया की अनुभा जाऊलकर, सुंदर नगर केंद्र की संयोजिका स्मिता टेंबे ने बताया कि देश की प्ररेणास्‍पद महिला व्‍यक्तित्‍व को नाटिका के रूप में चौबे कॉलोनी महिला केंद्र प्रस्‍तुत करेगा। डंगनिया व रोहिणीपुरम केंद्र की ओर से महिला दिवस पर नृत्य पेश किए जाएंगे। 
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के अनुसार महिला दिवस का आकर्षण तात्‍कालिक भाषणा स्‍पर्धा होगी। इस स्‍पर्धा में सभी 17 महिला केंद्रों से एक- एक प्रतिस्‍पर्धी को शामिल किया जाएगा। स्‍पर्धा में वक्‍ताओं को अपने- अपने विषय पर बोलने के लिए दो मिनट दिया जाएगा। उपाध्‍यक्ष गीता दलाल ने अधिक से अधिक महिला सभासदों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। 
तात्‍कालिक भाषण स्‍पर्धा के विषय होंगे:-
भारतीय सेना में महिलाएं, डिजिटल युग और नारी सशक्तीकरण, महिला उद्यमिता का बढ़ता प्रभाव, महिलाओं की सुरक्षा समाज की जिम्मेदारी, आत्मविश्वास: नारी की सबसे बड़ी ताकत, मानसिक स्वास्थ्य और महिलाएं, कामकाजी महिला और परिवार का संतुलन, स्वयं सहायता समूह और महिलाओं का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजि‍टल दुनिया महिलाओं का दखल, बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी, घरेलू कामकाज की कीमत: क्या 'हाउसवाइफ' के काम को मिलता है सम्मान, मोबाइल फोन का दुरुपयोग और महिलाएं, साइबर बुलिंग और सुरक्षा के नए खतरे, ऑनलाइन शॉपिंग: महिला को कितना फायदा व क्या नुकसान, वर्तमान समय में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बनाई गई योजना का कितना उपयोग करती है, कॉल सेंटर मे कार्य करने वाली महिलाएं कितनी सुरक्षित।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english