महतारी वंदन योजना से मिली नई राह, सिलाई कार्य से आत्मनिर्भर बनीं निहारिका
रायपुर। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना की सहायता से अवधिया पारा, पुरानी बस्ती निवासी श्रीमती निहारिका अवधिया ने सिलाई कार्य शुरू कर न केवल आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है, बल्कि अपने परिवार के लिए स्थायी आय का साधन भी तैयार किया है।
महतारी वंदन योजना के तहत श्रीमती निहारिका अवधिया को प्रतिमाह एक हजार रुपये प्राप्त हो रहे हैं। इससे उन्होंने सिलाई मशीन के माध्यम से छोटा सा व्यवसाय प्रारंभ किया और धीरे-धीरे इसे अपने जीवनयापन का आधार बना लिया।
पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। ऐसे कठिन समय में उन्होंने हार न मानते हुए अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। आज वे अपने मोहल्ले और आसपास की महिलाओं से कपड़ों की सिलाई के ऑर्डर लेकर नियमित रूप से सिलाई का काम कर रही हैं। श्रीमती निहारिका अवधिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक सहारा और आत्मविश्वास दोनों मिला है। इस योजना की मदद से वे अपने बच्चों का पालन-पोषण, उनकी पढ़ाई का खर्च और घर की जरूरतों को पूरा करते हुए सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रही हैं।





.jpg)



.jpg)

.jpg)


Leave A Comment