ब्रेकिंग न्यूज़

 सक्षम योजना से मिली नई राह, हेमलता ने शुरू किया कपड़ों का व्यापार

0- आर्थिक सहायता से बदली जिंदगी, श्रीमती हेमलता चन्द्राकर बनीं आत्मनिर्भर
रायपुर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सक्षम योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इसी योजना का लाभ लेकर ग्राम देवरी (विकासखंड आरंग) निवासी श्रीमती हेमलता चन्द्राकर ने अपने जीवन में नई शुरुआत की है। श्रीमती हेमलता चन्द्राकर को इस योजना की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से प्राप्त हुई। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया और उन्हें 2 लाख रुपये की ऋण राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग करते हुए उन्होंने अपने गांव में कपड़ों की दुकान शुरू की।
श्रीमती हेमलता बताती हैं कि पहले उनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था, जिससे परिवार का खर्च चलाना कठिन होता था। लेकिन दुकान शुरू करने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। आज वे अपनी मेहनत और लगन से दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग दे रही हैं।
श्रीमती हेमलता चन्द्राकर की यह सफलता अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सक्षम योजना के माध्यम से महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।
सक्षम योजना का उद्देश्य ऐसी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिनके पति का निधन हो चुका है, या जो 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग की अविवाहित तथा कानूनी रूप से तलाकशुदा महिलाएं हैं। इस योजना के माध्यम से उन्हें सुलभ ऋण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना तथा सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english