ब्रेकिंग न्यूज़

 इंडियन ऑयल रायपुर परिसर में CBRN आपदा प्रबंधन की जिला स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित

रायपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के एसईआरपीएल (SERPL), रायपुर परिसर में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (CBRN) आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए जिला स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में जिला प्रशासन तथा विभिन्न आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल की शुरुआत दोपहर 12:18 बजे एमएस ट्रांसमिक्स टैंक से उत्पाद के ओवरफ्लो की परिकल्पित स्थिति से की गई, जिसके बाद लेवल-1 आपातकाल घोषित किया गया। उत्पाद की निकासी के दौरान 12:24 बजे काल्पनिक आग लगने की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे लेवल-2 आपातकाल घोषित किया गया।
स्थिति के और गंभीर होने पर टैंक की छत उड़ जाने की काल्पनिक स्थिति मानते हुए 12:31 बजे लेवल-3 आपातकाल घोषित किया गया और जिला प्रशासन ने मौके पर कमान संभाली। तत्पश्चात अग्निशमन दलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12:40 बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा दोपहर 1:10 बजे ‘ऑल क्लियर’ घोषित कर मॉक ड्रिल का सफल समापन किया गया।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य CBRN आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन, आपातकालीन सेवाओं और इंडियन ऑयल के कर्मचारियों की तैयारी, समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था, ताकि वास्तविक आपात स्थिति में प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस मॉक ड्रिल में अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम रायपुर श्री उमाशंकर बंदे, प्रभारी अधिकारी राहत शाखा एवं डिप्टी कलेक्टर श्री उपेन्द्र किण्डो, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैंकरा, सीएसपी माना, तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे एवं नायब तहसीलदार आरंग, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अधिकारी, जिला चिकित्सा टीम, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं आपातकालीन दल उपस्थित रहे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english