विधायक पुरंदर मिश्रा ने निगम आयुक्त और महापौर की बैठक ली
- पंडरी कपड़ा बाजार की 19 दुकानों की नियमानुसार सील खोलने के दिए निर्देश .
-व्यापारियों को पार्किंग व्यवस्था स्वतः करनी होंगी और नगर निगम रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के नियमानुसार व्यवस्था अंतर्गत प्रबंधन सुचारु बनाये रखना होगा
रायपुर - दिशा समिति की बैठक में रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के साथ विगत दिनों नगर निगम रायपुर के अधिकारियों की उपस्थिति में पंडरी कपड़ा बाजार की 19 सीलबन्द की गयी दुकानों के संचालकों की हुई बैठक में बनी सहमति पर आज रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने रायपुर नगर निगम मुख्यालय भवन के महापौर कक्ष में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप सहित नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, पंडरी कपड़ा बाजार की सीलबन्द दुकानों के संचालकों की बैठक ली. बैठक में विगत दिनों सीलबंद की गयी 19 दुकानों की सील खोलने पर सहमति बनी.
इस दौरान चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थोरानो, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री अमर पारवानी की भी उपस्थिति रही.
यहां यह उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में पंडरी कपड़ा बाजार के व्यापारियों की मांग पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा पंडरी कपड़ा बाजार की सीलबंद दुकानों की सील खोलने की अनुशंसा रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप को पत्र लिखकर की गयी थी.
जानकारी दी गयी कि विगत दिनों दिशा समिति की बैठक में पंडरी कपड़ा बाजार के 19 दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से अपनी दुकान के दोनों ओर आगे और पीछे की ओर से शटर लगाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए. इस पर नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम ने वहाँ पहुंचकर सम्बंधित 19 दुकानों को नियमानुसार सीलबन्द करने की कार्यवाही की. इस पर सीलबंद 19 दुकानों के सम्बंधित संचालकों ने रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से मुलाकात की और उनसे सीलबंद दुकाने खोले जाने निर्देश देने अनुरोध किया. दिशा समिति की अगली बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्बंधित दुकानदारों को स्वतः अपनी पार्किंग की व्यवस्था अपने ग्राहकों के लिए नियमानुसार करनी होंगी और रायपुर नगर निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की व्यवस्था अंतर्गत प्रबंधन सुचारु बनाये रखने नियमों का पालन करना होगा.
आज रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम में सम्बंधित व्यापारियों की बैठक रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप सहित ली, जिसमें रायपुर नगर निगम द्वारा रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के साथ पूर्व में हुई नगर निगम अधिकारियों की बैठक में बनी सहमति पर नियमानुसार सीलबंद 19 दुकानों के सील को खोलने पर सहमति व्यक्त की गयी.


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


Leave A Comment