ब्रेकिंग न्यूज़

 निर्माणाधीन कार्यों को बारिश से पहले गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें - कलेक्टर

- कलेक्टर ने निर्माण विभागों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सांसद-विधायक निधि के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण विभागों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री यादव ने निर्माण विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा पूर्व वर्षों में स्वीकृत कार्यों के समय-सीमा में पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यों को बारिश से पहले गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी शिक्षण सत्र में बच्चों को नए भवनों में अध्ययन-अध्यापन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों की आवश्यकता के आधार पर विकास कार्य स्वीकृत किए जाते हैं, इसलिए ऐसे कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद तत्काल कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनसामान्य को समय पर लाभ मिल सके।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने निर्माण विभागों के अधिकारियों को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही एवं धीमी गति से कार्य करने पर संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने छोटे एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को इसका लाभ जल्द मिल सके। कलेक्टर ने सांसद एवं विधायक निधि के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एसके चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english