विप्र महिला मातृ शक्ति शाखा का तीज समागम
रायपुर। विप्र प्रबंध समिति की मातृशक्ति शाखा विप्र महिला समाज ब्राह्मण पारा रायपुर द्वारा *तीज समागम* कार्यक्रम का आयोजन समता कॉलोनी में किया गया। जिसमें प्रदेश से आए विभिन्न महिला संगठन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नई पीढ़ी की रुचि के अनुसार 1 मिनट फनी गेम, तीज पिटारा मीनू का जैसे छोटे-छोटे प्रश्नोत्तरी, छत्तीसगढ़ी गीतों से लेकर फिल्मी गीत, कविता पाठ, फैशन शो एवं रैंप वॉक, तीजक्वीन एवं डांस इत्यादि का आयोजन था।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष प्रीति शुक्ला जी द्वारा तीज त्यौहार कब क्यों कैसे मनाया जाता है, इसपर प्रकाश डाला। मंच संचालन श्रीमती शजिन्ता शुक्ला द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन श्रीमती सुनीता मिश्रा सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम सफलता हेतु कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सरिता शर्मा को सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। इस तीज मिलन कार्यक्रम में 16 वर्ष की बालिका से लेकर 70 वर्ष तक की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसे दर्शकों द्वारा अत्यधिक सराहनीय निरूपित किया गया। शक्ति महिला मंडल के द्वारा कोरियोग्राफर श्रीमती आशा लता शर्मा जी का विशेष सम्मान किया गया। जिन्होंने इन अनुभवी महिलाओं को भी नृत्य सिखाने की चुनौती ली एवं सक्रिय भूमिका में बांधने का दायित्व निभाया।
पुरस्कार वितरण श्रीमती कुसुम शर्मा , विभा तिवारी एवं शक्ति महिला मंडल की वरिष्ठ महिलाओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपनी अपनी भूमिका निभाते हुए सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें मुख्यतः श्रीमती कुसुम शर्मा संगठन संचालक, श्रीमती रत्ना मिश्रा, श्रीमती विभा तिवारी संरक्षिका। श्रीमती शकुन शर्मा, श्रीमती भारती किरण शर्मा ,श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती आभा मिश्रा विशेष सलाहकार की सक्रियता देखते ही बनती थी। वरिष्ठ सम्मानित सदस्य के रूप में श्रीमती मीरा दुबे, श्रीमती सुषमा विवेक तिवारी, श्रीमती अलका दीवान, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुबे, श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा रहे। सहसचिव ममता शर्मा, निशा तिवारी, सुमन मिश्रा का अप्रतिम सहयोग; सांस्कृतिक सह सचिव श्रीमती राजेश्वरी शर्मा मीनू, भारती मिश्रा , रत्ना तिवारी की योग्यता भी देखने मिली। मीडिया प्रभारी मीनाक्षी मिश्रा, संगठन सचिव सुषमा ध्रुव तिवारी, कार्यकारिणी सदस्यों में कावेरी तिवारी, सविता मिश्रा, प्रभा शर्मा, लता शुक्ला, विनीता मिश्रा एवं अन्य सदस्य अर्चना शर्मा, अर्चना राज शर्मा एवं शीला पांडे सभी ने अपनी सक्रिय भागीदारी प्रदर्शित की।



.jpg)










Leave A Comment