पुणे में शिवाजी की चरित्र जागरण कार्यशाला 17 मई को, महाराष्ट्र मंडल भी होगा शामिल
0- शिवसृष्टि कात्रज में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा आयोजन, देशभर के जुटेंगे विषय विशेषज्ञ, लेखक, वक्ता व इतिहासकार
रायुपर। शिवशंभू विचार मंच की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र जागरण पर विशेष कार्यशाला का आयोजन पुणे के शिवसृष्टि कात्रज में 17 मई को किया जा रहा है। कार्यशाला में महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यदि अन्य इच्छुक प्रतिभागी कार्यशाला में जाना चाहते हैं, तो वे भी महाराष्ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी स्थित ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ, लेखक, वक्ता और इतिहासकार शामिल होंगे।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि पुणे के शिवसृष्टि कात्रज में शिवाजी महाराज जीवन चरित्र जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यशाला दो घंटे की होगी। इसके अलावा दो घंटे का समय शिवाजी महाराज के म्यूजियम को देखने के लिए निर्धारित है। शेष समय में चर्चा सत्र का आयोजन होगा।
शिवशंभू विचार मंच के पदाधिकारी पवन बोंदरे 22 मार्च को रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के संदर्भ में मंडल के पदाधिकारियों को बताया। पवन ने बताया कि मंच की ओर से गढ़ किल्लो दर्शन, शिवचरित्र स्पर्धा, अभ्यास मंडल, शिवसृष्टि, जाणता राजा आदि के माध्यम से हर घर छत्रपति शिवाजी महाराज को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर बीते दिनों रायपुर में हुए ‘जाणता राजा’ के मंचन में शामिल स्थानीय कलाकारों का भी सम्मान किया गया। सभी कलाकारों को नाटक के दौरान शिवाजी के राज्याभिषेक और मंडल के स्थानीय कलाकारों की फोटो का कोलाज बनाकर भेंट किया गया।










Leave A Comment