पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाए- निगम आयुक्त
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत कोसा नाला स्थित गौठान का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होने गौठान में रखे गये पशुओं की खानपान व्यवस्था का जायजा लिया। निगम आयुक्त ने पशुओं के लिए दाना-पानी की उपलब्धता, स्वच्छता तथा चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की जांच सुनिश्चित की जाए। वर्तमान में व्यवस्था बेहतर है, व्यवस्था को और बेहतर करने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गौठान में साफ-सफाई बनाए रखने, पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारे की व्यवस्था करने तथा समय-समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के व्यवस्था को और बेहतर करने निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि गौठान में रखे गए पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाएं, ताकि पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, उप अभियंता बसंत साहू, पुरूषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी उपस्थित रहे।
--














Leave A Comment