भाठागांव में केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग 2 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक
-निगम जोन, 6 ने विगत लगभग 3 सप्ताह पहले भाठागांव भर्रीखार क्षेत्र में लगातार 3 दिन अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर कार्यवाही की थी
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में केसरी बगीचा क्षेत्र में में लगभग 2 एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता श्री सागर ठाकुर,श्री अंकुर अग्रवाल एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियो और कर्मचारियों की उपस्थिति में वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए तत्काल सम्बंधित स्थल पर कारगर रोक लगायी गयी.
यहां यह उल्लेखनीय है कि विगत लगभग 3 सप्ताह पूर्व नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा भाठागांव भर्रीखार क्षेत्र में लगातार 3 दिन अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर कार्रवाई की थी.














Leave A Comment