ब्रेकिंग न्यूज़

नो नक्सल जोन पर प्रवेश कर चुका है बस्तर - देवलाल ठाकुर

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में नक्सलवाद के समूल खात्मे को लेकर लगातार कार्य कर रहे है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन तय की है जिसमें अब केवल कुछ ही दिन का समय बचा है। उन्होंने कहा कि बस्तर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिले नक्सलमुक्त हो चुके हैं। बस्तर अब नो नक्सल जोन में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव के कुशल नेतृत्व क्षमता एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के लगातार प्रयास से बस्तर पुनः अपनी ऐतिहासिक बस्तर की ओर अग्रसर हो चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के प्रति बस्तर को नक्सल मुक्त बस्तर बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है।
 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि दुर्दांत नक्सली पापाराव के सरेंडर के बाद अब सक्रिय तौर पर फिलहाल कोई नक्सली नजर नहीं आता है। नक्सलवाद को लेकर छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में सुरक्षाबलों और पुलिस कई अभियान चला रहे है जिसका परिणाम स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की साय सरकार की पुनर्वास योजना पर नक्सली भरोसा कर पुनः मुख्यधारा में जुड़ रहे है। इसके साथ ही केंद्र ने राज्यों को पुनर्वास नीतियां तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने से बस्तर अब वैश्विक नक्शे पर तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। कुटुमसर गुफा, झरने, अबूझमाड़ के जंगल और जनजातीय सांस्कृतिक धरोहर विश्व आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। होम-स्टे मॉडल तेजी से फल-फूल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english