ब्रेकिंग न्यूज़

 नक्सली लीडर पाप राव अपने 17 अन्य साथियों के साथ जगदलपुर में किया आत्मसमर्पण

-सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष किया आत्मसमर्पण 
  जगदलपुर । नक्सली लीडर पापा राव अपने अन्य साथियों के साथ आज 25 मार्च को बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर स्थित शौर्य भवन, पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर लालबाग, जगदलपुर में दोपहर लगभग 1:30 बजे आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए।
पूना मारगेम ''पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के अंतर्गत डीकेएसजेडसी सदस्य पापा राव,  डीवीसीएम प्रकाश मड़वी, डीवीसीएम अनिल ताती सहित कुल 18 माओवादी कैडर, सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों तथा डीजीपी अरूण देव गौतम एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पी. एवं बीएसएफ के एडीजी तथा सीआरपीएफ के आई सहित अन्य पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों अधिकारियों तथा बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह के समक्ष  18 घातक हथिारों के साथ आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल गए।
आज आत्मसमर्पण करने वाले पापा राव सहित अन्य 17 माओवादियों को छत्तीसगढ़ पुलिस एवं केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने संविधान की पुस्तक भेंटकर आत्मसमर्पण कराया तथा समाज प्रमुखों ने इन माओवादियों को गुलाब के पुष्प भेंट कर समाज की मुख्यधारा में स्वागत किया। 
उल्लेखनीय है कि हिंसा त्याग कर समाज की मुख्यधारा में प्रवेश करने वाले कैडरों द्वारा  पुनर्वास की प्रक्रिया के दौरान 8 एके-47,  01 इंसास राइफल, 01 एलएलआर राइफल, 04 नग .303, 02 सिंगल शॉट, 01 नग 9 एमएम पिस्टल, तथा 01 बीजीएल लॉंचर तथा 5 पांच रूपये नकदी सहित भारी संख्या के उक्त हथियारों के गोलियां भी पुलिस अधिकारियों को सौंपे। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english