ब्रेकिंग न्यूज़

 अर्पणा वर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स  में लहराया परचम, जीते  3 पदक

-कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
बालोद । चंडीगढ़ में आयोजित ‘खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026’ में बालोद जिले की प्रतिभागी व्याख्याता अर्पणा वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। बिना किसी विशेष अभ्यास के प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का शानदार परिचय दिया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अर्पणा वर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने अर्पणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उल्लेखनीय सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है तथा यह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। इसके साथ ही संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने भी अर्पणा वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई। जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने भी अर्पणा वर्मा को बधाई देते हुए उनके सतत प्रगति एवं सफल भविष्य की कामना की। अर्पणा वर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों को देते हुए सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के दौरान अर्पणा वर्मा ने 03 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 05 किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक तथा 05 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। अर्पणा वर्मा की इस उपलब्धि से न केवल बालोद जिले का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह भी सिद्ध हुआ है कि मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english