ब्रेकिंग न्यूज़

सतरेंगा में जुटेंगी महिला पत्रकार

प्रकृति के बीच संवाद और सीख का संगम रायपुर की महिला पत्रकारों का सतरेंगा टूर
हरियाली के बीच बनेगी नई सोच 
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब की एक सराहनीय पहल के तहत राजधानी की महिला पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल सतरेंगा के शैक्षणिक और मनोरंजक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस विशेष यात्रा का उद्देश्य महिला पत्रकारों को उनकी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ी राहत देते हुए उन्हें प्रकृति के बीच सकारात्मक, सुकूनभरा और प्रेरणादायक समय देना है। रायपुर से इस यात्रा की शुरुआत सादगीपूर्ण लेकिन उत्साह से भरे माहौल में हुई। 
महिला पत्रकारों के इस टूर का नेतृत्व संयुक्त सचिव निवेदिता साहू कर रही है, इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा और कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, सयुक्त सचिव भूपेंद्र जांगड़े ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जैसे सतत सक्रिय और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ऐसे आयोजन नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। इस भ्रमण में रायपुर की करीब 26 महिला पत्रकार शामिल हैं। सतरेंगा की हरियाली, शांत जलाशय और आकर्षक वाटर पार्क के बीच यह यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सीखने, समझने और आपसी अनुभव साझा करने का एक बेहतर अवसर भी बनेगी। प्रतिभागी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ विभिन्न सामूहिक गतिविधियों और संवाद सत्रों में भी हिस्सा लेंगी, जिससे उन्हें अपने पेशेवर जीवन में नई दृष्टि और प्रेरणा मिलेगी। 
इसी क्रम में आज शाम कोरबा में एक विशेष संवाद कार्यक्रम आज की शाम चाय पर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में रायपुर की महिला पत्रकारों का दल कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों से मुलाकात करेगा। यह आयोजन शाम 5 बजे प्रेस क्लब, तिलक भवन, कोरबा में होगा, जहां दोनों शहरों के पत्रकार आपसी संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और समन्वय को मजबूत करेंगे। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन न केवल आपसी रिश्तों को मजबूती देते हैं, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देते हैं। भविष्य में भी इसी तरह के रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पत्रकारों को एक बेहतर मंच मिल सके, जहां वे सीखते हुए आगे बढ़ सकें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english