ब्रेकिंग न्यूज़

 आयुक्त ने नगर निगम जोन 9 अधिकारियों सहित संकल्प सोसायटी फेस - 2 का किया निरीक्षण

0- स्वच्छ पेयजल निरन्तरता से उपलब्ध करवाने दिए निर्देश
0- वाटर एटीएम मशीन को  मरम्मत करवाकर पुनः प्रारम्भ करवाने और गन्दे पानी की सुगम निकासी के दिए निर्देश
0- नगर निगम जोन 9 जल विभाग ने जोरा पानी टंकी की सफाई करवाई
रायपुर. गन्दा पानी मिलने की शिकायत पर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 9 अंतर्गत लभांडी में संकल्प सोसायटी फेस - 2 का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. आयुक्त ने रहवासियों को पेयजल टैंकरों से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, वाटर एटीएम मशीन की मरम्मत करवाकर पुनः प्रारम्भ करवाने, गन्दे पानी के सुगम निकास हेतु नाला शीघ्र बनाने प्रस्ताव देने के नगर निगम जोन 9 अधिकारियों को निर्देश दिए. नगर निगम जोन 9 जल विभाग ने जोरा पानी टंकी की सफाई करवाई और पेयजल टैंकरों से स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेडिकल मोबाइल यूनिट से वहाँ शिविर लगाकर रहवासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सक़ीय परामर्श दिया और आवश्यक दवाईयां उपलब्ध करवाई. आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा किये गए निरीक्षण में नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, उपअभियंता श्री आशुतोष पाण्डेय, रविप्रभात साहू, श्रीमती अंकिता जनार्दन की उपस्थिति रही.
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english