विधायक मूणत और महापौर मीनल के निर्देश को संज्ञान में लेकर निगम ज़ोन 1 की टीम द्वारा निर्माणाधीन जलागार में ढलाई का कार्य प्रारम्भ
-लगभग 106 घनमीटर ढलाई कार्य पूर्ण कर लिया गया
रायपुर/ रायपुर पश्चिम विधायक और प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक 1 की टीम द्वारा जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत ठक्करबापा वार्ड क्षेत्र के दीक्षा नगर गुढ़ियारी में निर्माणाधीन जलागार में ढलाई का कार्य तेज गति से प्रारम्भ कर दिया गया है और लगभग 106 घनमीटर ढलाई का कार्य कर लिया गया है. नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उपअभियंता श्री गोपाल प्रधान सहित दीक्षा नगर गुढ़ियारी में निर्माणाधीन जलागार में रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार बारिश के पूर्व जलागार क्षेत्र में प्लीन्थ लेवल तक कार्य पूर्ण करने सतत मॉनिटरिंग निरीक्षण सहित कर रहे हैँ, ताकि बारिश में कार्य ना रुके और क्षेत्र में जलभराव ना होने पाए.














Leave A Comment