ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा स्थापना दिवस पर 6 से 12 तक अनेक कार्यक्रम

प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने दी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी आगामी 6 अप्रैल को अपना 47वाँ स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर पार्टी द्वारा 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक एक विशेष सेवा सप्ताह और संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी यशवन्त जैन ने उक्त कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार, बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक व्यापक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री जैन ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालयों और घरों में 5 से 7 तक अप्रैल को दीपोत्सव किया जाएगा। स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए 5 से 7 अप्रैल को प्रदेश एवं सभी जिला कार्यालयों में विशेष सजावट की जाएगी। कार्यालयों को झालर, दीपों और रंगोली से भव्य रूप दिया जाएगा। 6 अप्रैल को सभी कार्यालयों में विधिवत ध्वजारोहण होगा, जिसके पश्चात पार्टी के विकास और विचारधारा पर उद्बोधन एवं मिष्ठान्न व शरबत वितरण का कार्यक्रम होगा। इसी के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर गौरव के साथ पार्टी का ध्वज फहराएगा और 'सेल्फी' व फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर अभियान को व्यापक रूप देगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री जैन ने 6 और 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर आयोजन के बारे में बताया कि पार्टी की शक्ति के केंद्र 'बूथ' पर प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य एकत्रित होकर स्थापना दिवस मनाएंगे। इस दौरान संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया जाएगा। 8 और 9 अप्रैल को जिला सम्मेलन होंगे जिनमें प्रत्येक जिले में सक्रिय सदस्यों का एक वृहद् सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में संगठनात्मक विस्तार और भाजपा की  विकास यात्रा व चुनावी सफलताओं की रणनीति पर चर्चा होगी। अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम की भावना और सांस्कृतिक उत्थान (श्री राम मंदिर, काशी विश्वनाथ और उज्जैन कॉरिडोर का निर्माण) आदि विषयों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विमर्श होगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक पार्टी का ‘गाँव/बस्ती चलो अभियान’ चलाकर जनसंपर्क को नई ऊँचाई प्रदान करेगी। इस अभियान के  तहत सांसद, विधायक, निगम-मंडल-बोर्ड के पदाधिकारी, पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि और संगठन के सभी स्तर के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से गाँवों और बस्तियों में प्रवास करेंगे। इस दौरान बड़ी विधानसभाओं में न्यूनतम 50 गाँव और छोटी विधानसभाओं में न्यूनतम 20 गाँवों में सघन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री जैन ने  बताया कि इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना और समाज के प्रबुद्धजनों व गणमान्य व्यक्तियों से भेंट कर समन्वय स्थापित करने, लाभार्थी संवाद: केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष चर्चा करने और उपलब्धियों पर व्यापक विमर्श करने के कार्यक्रम भी इस श्रृंखला में आयोजित किए जाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english