महाराष्ट्र मंडल का समर कैंप संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 18 से
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 18 से 27 अप्रैल तक समर कैंप लगाया जा रहा है। इसमें बच्चों को डांस, जुंबा, म्यूजिक, गीत- संगीत, ड्राइंग, क्राफ्ट, खेलकूद, योग, मेडिटेशन के साथ फायरलेस कुकिंग सीखने का मौका मिलेगा। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्कूल में विगत वर्षों की तरह वार्षिक परीक्षा के बाद बच्चों के चौमुखी विकास व विभिन्न तरीकों से उनकी रुचि को पल्लवित करने के लिए समर कैंप लगाया जाता रहा है। समर कैंप समय सुबह आठ से 10 बजे तक होगा। अभिभावक और बच्चे अपनी पसंद की गतिविधियों में रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतिदिन कैंप के दो घंटे का समुचित उपयोग कर सकते हैं। समर कैंप संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा भी बाहर के बच्चों के लिए भी होगा, जिसमें वे शामिल होकर अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगे। समर कैंप से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए संत ज्ञानेश्वर विद्यालय या महाराष्ट्र मंडल में किया जा सकता है।













Leave A Comment