ब्रेकिंग न्यूज़

 सियान गुड़ी में पहुंचे बुजुर्ग, सिलाई मशीन सीखकर सील रहे घरेलू कपड़े

 - मनोरंजन, कैरम- शतरंज, टीवी, किताबों के बीच वरिष्‍ठजन का बीत रहा दिन
 रायपुर। छत्‍तीसगढ़़ शासन के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित सियान गुड़ी में पहुंचने वाले बुजुर्ग इन दिनों सिलाई मशीन चलाना सीख रहे हैं। सीखते- सीखते जो वरिष्‍ठजन अच्‍छी तरह सिलाई मशीन चला रहे हैं, वे अब घर के कपड़े, तिरपाल आदि सीलकर अपने नए नवेले शौक को पूरा तो कर ही रहे हैं, साथ ही थोड़ी बहुत बचत भी कर रहे हैं। वहीं मनोरंजन के साथ कैरम, शतरंज और किताबों के बीच समय व्यतीत कर रहे हैं। 
मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि सियान गुड़ी के प्रारंभ होने के साथ कुछ सदस्य लगातार आ रहे हैं। इन लोगों के मनोरंजन और स्वास्थ्य को लेकर हम कार्य करते हैं। प्रतिदिन सियान गुड़ी आने वाले टूरी हटरी पुरानी बस्ती निवासी डॉ. ओपी सोनी इन दिनों यह रखी सिलाई मशीन को चलाना सीख रहे हैं। वह अपने घर से तिरपाल और कुछ कपड़े भी लाते हैं, फिर उस पर सिलाई करते हैं। 
खंगन के अनुसार यहां प्रतिदिन सत्यम विहार, रायपुरा निवासी डॉ. ओमकार बिसेन, मोहबा बाजार के लखन लाल साहू और पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर के हीराधर पटेल आते हैं। डाॅ. कमल वर्मा और फिजियोथैरेपिस्ट डाॅ. अंकिता काले की सेवाओं के चलते यहां आने वाले बुजुर्गों की नियमित स्‍वास्‍थ्‍य जांच भी होती रहती है। 
अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने आग्रह किया है जिन घरों में वरिष्‍ठजन दोपहर के समय अकेले ही समय व्‍यतीत करते हैं, उन्‍हें महाराष्‍ट्र मंडल के सियान गुड़ी में आकर अपने हम उम्र साथियों के साथ समय बीतना चाहिए, ताकि बढ़ती उम्र के साथ वे एकाकी जीवन में अवसाद में जाने से बचें। साथ ही सतत् बॉडी चेकअप से अपने आप को सेहतमंद भी रखें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english