उगादि पर्व पर टीटीएमएस ने बिखेरी सांस्कृतिक धरोहर की अनुपम छटा, प्रमुखों का हुआ सम्मान
-टी सहदेव
भिलाई नगर। तिरुमला तेलुगु महिला समाज (टीटीएमएस) के तत्वावधान में शनिवार को एसएनजी, सेक्टर 04 के ऑडिटोरियम में उगादि पर्व सामाजिक सद्भाव व समरसता, सम्मान और संस्कृति के अनूठे संगम के बीच मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक छटा के बीच टीटीएमएस की अध्यक्ष टी जयारेड्डी ने पचास से अधिक समाज प्रमुखों, वरिष्ठजनों, समाजसेवियों तथा चौंतीस नृत्यांगनाओं का स्मृति चिह्न और शाॅल देकर सम्मान भी किया। सम्मान समारोह के अलावा सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित हुई नृत्य प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सेक्टर 06 ग्रुप प्रथम, तालपुरी एवं सेक्टर 04 ग्रुप द्वितीय, सेक्टर 02 तृतीय तथा सेक्टर 05 व चरोदा ग्रुप चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं पी सृजना और टी काव्या को बेस्ट डान्सर घोषित किया गया। जजों की भूमिका राखी राॅय तथा डॉ जी रतीश बाबू ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन रमा गोर्ती ने किया। उगादि पर्व मनाने की परंपरा दक्षिण भारतीय राज्यों विशेषकर आंध्रप्रदेश, तेलंगाना तथा कर्नाटक में रही है, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए टीटीएमएस ने इस सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का काम किया।
भरतनाट्यम एवं लोक नृत्य ने बांधा समां
इससे पहले उगादि पर्व का विधिवत आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, उसके बाद नृत्यांगनाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बी पूर्वी ने भरतनाट्यम के माध्यम से गणेश वंदना पेश कर की। भरतनाट्यम, लोक नृत्य और फिल्मी नृत्य प्रस्तुत करने वाली महिलाओं और बालिकाओं में भावना, शशि, प्रभा, रुक्मिणी, एस भावना, टी वीणा, उमा, माधुरी, अन्नपूर्णा, एस दिव्या, के शारदा, पी सृजना, पी अनीता, उमावती, डी गीताराव, पी आशा, जया, मानसा, गायत्री, पूजा, पी लक्ष्मी, देवयानी, एस ललिता, वी ललिता, के तुलसी, बी श्यामला, एल लावण्या, डी सत्यवती, एल मीनाक्षी, के दीपा, पुष्पलता, जी राजेश्वरी, देविका और डी सविता शामिल हैं।
समाज प्रमुखों का हुआ सम्मान
सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में एनएन राव, नीलम चन्ना केशवलु, चन्ना केशवलु, वी प्रभाराव, टी सहदेव, के रुद्रमूर्ति, श्रीनिवास, के उमाशंकर, टी डिल्लेश्वर राव, डी कामराजू, बी पापाराव, राजेश्वर राव, जोगाराव, वी अप्पलस्वामी, जे श्रीनिवास राव, लोकेश राव, डी मोहनराव, जी माधवराव, डॉ परी, डॉ के राज, मानेश्वर राव, विजयलक्ष्मी, ममता राव, नेहा पटनायक, उमास्वामी तथा जे अरुणा समेत पचास से ज्यादा लोगों के नाम शुमार हैं। कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी, रंजू बोस, रेखा राव, द्रौपदी, रंजू रेड्डी, मंजू सूर्यवंशी, जी पद्मा राव, ईशा, भवानी रेड्डी, देवी रेड्डी, पी रमा, ओ राजेश्वरी राव, यू नमिता, एमवी शैलजा और जी रोहिणी रेड्डी की सक्रिय भूमिका रही।




.jpg)


.jpg)




.jpg)

Leave A Comment