ब्रेकिंग न्यूज़

आरंग की नन्हीं बिटिया गुंजन के प्रतिभा की गूंज

*लोकप्रिय बाल पत्रिका ‘चकमक’ में गुंजन की लेखनी का प्रकाशन*
 *‘प्रोजेक्ट पढ़े रायपुर, लिखे रायपुर’ पहल से निखरी लेखन प्रतिभा*
 रायपुर/
आरंग की कक्षा तीसरी की नन्हीं छात्रा कु. गुंजन यादव ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से एक नई पहचान बनाई है। पीएम श्री शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी प्राथमिक शाला, आरंग की इस छात्रा की मौलिक कहानी देश की लोकप्रिय बाल पत्रिका ‘चकमक’ के नवीनतम अंक में प्रकाशित हुई है।
 गुंजन ने अपनी कल्पनाशक्ति और लेखन कौशल के दम पर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। विद्यालय में मिले प्रोत्साहन और निरंतर अभ्यास से उसकी लेखनी को नई दिशा मिली है।
 इस उपलब्धि के पीछे प्रशासन द्वारा संचालित नवाचारी पहल ‘पढ़े रायपुर, लिखे रायपुर’ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने-लिखने की आदत विकसित करना और उनकी रचनात्मकता को मंच प्रदान करना है।
 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गुंजन को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english