ब्रेकिंग न्यूज़

 डिजिटल जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में 32,548 नागरिक पोर्टल पर पंजीकृत, 23 हज़ार से अधिक ने पूर्ण की स्व-गणना

  रायपुर।छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 के तहत संचालित स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान में नागरिकों की भागीदारी तेज़ी से बढ़ रही है। जनगणना संचालन निदेशालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल 32,548 नागरिक पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें से 23,526 नागरिकों ने अपनी गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, जबकि 9,022 नागरिक वर्तमान में पंजीकरण कराकर डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया में संलग्न हैं।
 ​भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त के समन्वय में संचालित इस प्रक्रिया का उद्देश्य सटीक, अद्यतन और विश्वसनीय सामाजिक-आर्थिक आंकड़े संकलित करना है। स्व-गणना की यह व्यवस्था नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा देती है, जिससे डेटा की प्रामाणिकता बढ़ती है और प्रशासनिक तंत्र पर भार कम होता है।
 ​प्रक्रिया के तहत नागरिकों को ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करना होता है, जिसके बाद वे परिवार की आधारभूत सुविधाओं और सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करते हैं। कार्य पूर्ण होने पर प्राप्त डिजिटल संदर्भ संख्या (CRN) भविष्य में सत्यापन हेतु अनिवार्य होगी।
 ​राज्य में इस अभियान के सुचारू संचालन के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया है। डेटा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तकनीकी हेल्पलाइन भी सक्रिय की गई है। जनगणना संचालन निदेशालय के निदेशक डॉ. कार्तिकेय गोयल ने नागरिकों से इस डिजिटल पहल में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि राज्य के संतुलित विकास हेतु एक सशक्त आधार तैयार किया जा सके।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english