ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण

 राजनांदगांव  । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार लाल बहादुर नगर श्री अमीय श्रीवास्तव को प्रभारी तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री नीलकण्ठ जनबंधु को तहसीलदार तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर पदस्थ किया गया है। नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ श्री सत्यपाल यादव को तहसील कार्यालय डोंगरगांव, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगांव श्री चिराग रामटेके को तहसील कार्यालय डोंगरगढ़, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगांव सुश्री झरना राजपूत को तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ एवं नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ सुश्री मेघा जैन को तहसील कार्यालय तुमड़ीबोड़ (डोंगरगांव) में नवीन पदस्थापना दी गई है। कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english