लखीराम ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर 25 अप्रैल को
बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार 25 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम सभागार बिलासपुर में किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पूरी तैयारी के साथ समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी साथ लाने को कहा गया है।












.jpg)
Leave A Comment