राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने मकान सूचीकरण अभियान अंतर्गत ऑनलाइन स्वगणना पत्रक भरा
- सांसद ने सभी नागरिकों से ऑनलाइन स्वगणना पत्रक भरने की अपील की
रायपुर - आज राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के खमतराई स्थित अपने निज आवास में भारत सरकार के जनगणना निदेशालय के मकान सूचीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन स्वगणना पत्रक भरा. राज्यसभा सांसद ने सभी नागरिकों से ऑनलाइन स्वगणना पत्रक भरकर देने की अपील की. इस दौरान रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र जनगणना चार्ज अधिकारी जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर और नगर निगम जोन 1 के अन्य सम्बंधित अधिकारीगणों, कर्मचारीगणों की राज्यसभा सांसद के निज आवास में रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार चलाये जा रहे मकान सूचीकरण कार्यक्रम में उपस्थिति रही.



.jpg)
.jpg)



.jpg)
Leave A Comment