ब्रेकिंग न्यूज़

  महासमुंद जिले के 1106 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पानी की उपलब्धता एवं आर.ओ. चालू स्थिति में

 महासमुंद / महासमुन्द जिला अंतर्गत जिला खनिज न्यास संस्थान से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 320 आरओ फिल्टर महासमुन्द ब्लॉक में लगाया गया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 282 एवं नगरीय क्षेत्र में 38 आंगनबाड़ी केन्द्र सम्मिलित है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टिक्वेन्द्र जटवार ने वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत स्थापित 282 केन्द्रों में से 201 केन्द्रों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था है, एवं आरओ चालू स्थिति में है, शेष 81 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 38 केन्द्रों में गर्मी के कारण जलस्तर में कमी से पानी की उपलब्धता नहीं होने पर, 14 केन्द्रों में रनिंग वाटर उपलब्ध नहीं होने पर, 29 केन्द्रों में आरओ अन्य केन्द्रों में स्थानांतरित की जा रही है। शहरी क्षेत्र के 38 केन्द्रों में से 27 आंगनबाड़ी भवनों में नगर पालिका परिषद महासमुन्द के द्वारा मरम्मत एवं जिर्णाद्धार का कार्य किया जा रहा है। जिससे उक्त केन्द्रों के आर.ओ. फिल्टर चालू स्थिति में नहीं है। शेष 11 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आरओ स्थापित एवं चालू स्थिति में है।  
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जटवार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सक्षम आंगनबाड़ी के तहत् जिले के 600 आंगनबाड़ी केन्द्रो में संचालनालय महिला एवं बाल विकास के माध्यम से वाटर फिल्टर प्रदाय प्रदाय किया गया है, जिसमें बागबाहरा 263, पिथौरा 112, बसना 112, सरायपाली 113 स्थापित किया गया है। सभी सक्षम 600 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आर.ओ. चालू स्थिति में एवं पेयजल उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला खनिज न्यास संस्थान से 320 आंगनबाड़ी केन्द्रो में आरो फिल्टर स्थापित करने हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया है। उक्त के तहत् पिथौरा ग्रामीण क्षेत्र में 152, बसना ग्रामीण क्षेत्र में 104 आर.ओ. स्थापित किया गया है। जिसमें सभी 284 में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध है, शेष 36 आर.ओ. स्थापित किया जा रहा है। इस प्रकार जिले के 1793 के विरूद्ध 1240 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए जिला खनिज न्यास निधि/सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आर.ओ. स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त है। जिसमें से 1204 आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्थापित किया जा चुका है। स्थापित 1204 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1106 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पानी उपलब्धता एवं आर.ओ. चालू स्थिति में है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english