विभिन्न संकायों में प्रशिक्षण हेतु जिले के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना
बालोद/जिले में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत विभिन्न संकायों में प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित की गई है। जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज बालोद में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले के इच्छुक हितग्राहियों के लिए फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट, सोलर पीवी इंस्टालर (सूर्यमित्र) एवं सिक्यूरिटी गार्ड संकाय अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इच्छुक हितग्राही जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज (शास.आई.टी.आई. छात्रावास भवन) बालोद में कार्यालयीन समय में समस्त शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, जाति, निवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी मोबाईल नंबर 9098427492 पर भी सम्पर्क कर सकते है।










.jpg)
Leave A Comment