ब्रेकिंग न्यूज़

 29 अप्रैल को बिलासपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर करेंगी महिला जनसुनवाई

 बिलासपुर /महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण, न्याय तक आसान पहुंच और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 अप्रैल 2026 को बिलासपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
        राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में बुधवार 29 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे 'शी सर्वज'  विषय पर कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम, कंपनी गार्डन के पास किया जाएगा, जिसमें महिलाओं से जुड़े मामलों की निगरानी, शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। इसके पश्चात सुबह 11:30 बजे कलेक्टोरेट स्थित मंथन मीटिंग हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महिला सुरक्षा, शिकायतों के निराकरण, कानून-व्यवस्था एवं महिला कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। 
         निर्धारित कार्यक्रम के तहत इसके बाद दोपहर 1 बजे से जल संसाधन विभाग परिसर स्थित प्रार्थना सभा कक्ष में महिला जनसुनवाई आयोजित होगी, जहां महिलाएं घरेलू हिंसा, कार्यस्थल उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, संपत्ति विवाद, साइबर अपराध, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न मामलों की शिकायत सीधे आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगी। दोपहर 3 बजे यशोदा एआई विषय पर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं, स्व-सहायता समूहों एवं लघु उद्यम से जुड़ी लगभग 200 महिलाओं के साथ संवाद किया जाएगा। जन सुनवाई में पूर्व पंजीयन की आवश्यकता नहीं है। पीड़ित महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। आयोग द्वारा मौके पर ही शिकायतों का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बिलासपुर संभाग की महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english