ब्रेकिंग न्यूज़

 जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य राजनांदगांव  जिले में प्रारंभ

- ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजऱों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से की गई मकान गणना
राजनांदगांव   । जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजऱों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से मकान गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया गया। जनगणना टीम द्वारा प्रत्येक घर में पहुंचकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार आवश्यक जानकारी एकत्र की गई। साथ ही ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जनगणना देश की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए सभी नागरिकों द्वारा सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। ग्राम धनगांव में जनगणना कार्य शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से किया गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पूर्व में ही आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा कार्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना टीम का सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english