ब्रेकिंग न्यूज़

 रानीडेरा में 2 मई को जनसमस्या निवारण शिविर

-लोगों की समस्याओं का मौके पर होगा त्वरित समाधान
बिलासपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ 1 मई से हो गया है। इसी क्रम में 2 मई को जिले के तखतपुर ब्लॉक के रानीडेरा में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा। शिविर में जूनापारा, कंचनपुर, भीमपुरी, रानीडेरा, घोघरा, डोमनपुर, बांधा, सल्हैया, जोगीपुर, गमजू, सिंघनपुरी, पाली, बेलसरा, सफरीभांठा, सकेरी एवं लिम्ही ग्राम पंचायत के ग्रामीण भी शामिल होंगे। यह अभियान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से संचालित होंगे। अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 73 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नगरीय निकाय क्षेत्रों में 24, नगर पंचायत क्षेत्रों में 18 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 31 शिविर शामिल हैं। तखतपुर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के वार्ड वासियों के लिए कार्यालय, नगर पालिका परिषद तखतपुर एवं बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 4 मई को वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 एवं 8 के लिए स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल तिफरा में शिविर लगेगा।
         कलेक्टर के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा। इन शिविरों में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य सेवाएं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं और शासन की योजनाओं से जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english