सौगातों से भरा रहा नगर पंचायत पलारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर
0- सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन निरंतर जारी
0- शिविर में प्राप्त 256 आवेदनों में से 73 आवेदनों का किया गया निराकरण
बालोद. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के नगर पंचायत कार्यालय परिसर पलारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर हितग्राहियों एवं नगर वासियों के लिए सौगातों भरा रहा। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 256 आवेदनों में से 73 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसके अलावा शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 शिशुओ का अन्नप्राशन एवं 03 गर्भवती माताओं का गोद भराई, समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को ध्वनि श्रवण यंत्र एवं 05 हितग्राहियों को छड़ी का वितरण, मत्स्य विभाग द्वारा 01 हितग्राहियों को आईस बकेट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 हितग्राहियों को निक्षय पोषण आहार एव 01 आयुष्मान कार्ड का वितरण और नगर पंचायत पलारी द्वारा 06 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। ज्ञातव्य हो कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले के सभी नगरीय निकायों में निरंतर सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
नगर पंचायत कार्यालय परिसर पलारी में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान नगर पंचायत पलारी के सभी 15 वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। शिविर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री तेजराम साहू, श्री लखनलाल गुरूपंच, श्री नंदकुमार साहू, श्री राजेश सोनबेर, श्री मनीष गुरूपंच, श्री अर्जुन सोनगुर्द, श्री आशाराम, श्री महेश साहू, श्री प्रेम लाल गंगबेर, श्री यानेश साहू, श्री बसंत साहू, श्री गजेन्द्र महमल्ला, श्री संतोष कुर्रे, श्री हेमलाल साहू, श्री रोहित साहू, श्री जगनू साहू, श्री अशोक साहू, श्री संतोष गंगबेर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गिरीश साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।
जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित करते हुए अतिथियों ने सुशासन तिहार एवं जनसमस्या निवारण शिविर के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आम नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की।












Leave A Comment