ब्रेकिंग न्यूज़

संत ज्ञानेश्वर स्‍कूल के युवा फेंसर नचिकेत ने फेसिंग में जीता स्वर्ण

  रायपुर। संत ज्ञानेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र युवा फेंसर नचिकेत टांडी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नचिकेत फेंसिंग खेल में एक उभरती हुई प्रतिभा हैं। सेबर श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025 के स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आयोजन में उन्होंने राज्य स्तर पर टीम को स्वर्ण दिलवाया और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी जीता। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि वर्ष 2018 और 2019 में नचिकेत का चयन छत्तीसगढ़ राज्य ट्रायल्स के माध्यम से हुआ। इसके बाद उन्होंने नासिक में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। साल 2021 से 2025 तक, नचिकेत ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत शानदार प्रदर्शन बनाए रखा है। उन्होंने हर वर्ष टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने का क्रम बरकरार रखा और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी लगातार शीर्ष स्थान बनाए रखा। इस दौरान उन्होंने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। 

महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने नचिकेत को फेंसिंग स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। काले ने कहा कि नचिकेत का खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और जुनून उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है। साथ ही भविष्‍य में वे देश को अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर भी स्‍वर्ण पदक जितवाने का सामर्थ्‍य रखते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english