ब्रेकिंग न्यूज़

 महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर और प्रोफेसर कालोनी में  निर्माणाधीन नालो का किया निरीक्षण

-समय सीमा मे नाला नहीं बनने पर संबंधित ठेकेदारो पर कड़ी कार्यवाही करने के महापौर के स्पष्ट निर्देश
  रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 5 अंतर्गत कुशालपुर क्षेत्र पंडित वामनराव लाखे वार्ड एवं प्रोफेसर कालोनी क्षेत्र महामाया मंदिर वार्ड जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत अधोसंरचना मद के तहत वार्डो में बारिश में जलभराव की समस्या दूर कर गंदे पानी की सुगम निकास व्यवस्था करने निर्माणाधीन नये नालो की प्रगति का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया एवं नालो के निर्माण कार्य की प्रगति की स्थल समीक्षा कर कार्य को तत्काल गतिमान कर बारिश के पूर्व पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये। ताकि नालो हेतु प्राप्त राशि का पूर्ण सदुपयोग हो सके एवं नागरिको को बारिश में इस वर्ष जल भराव से त्वरित राहत प्राप्त हो सके।
        महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कुशालपुर में निर्माणाधीन नाले की प्रगति प्रत्यक्ष देखी एवं प्रोफेसर कालोनी में पहुंचकर वहां भैय्या तालाब के समीप निर्माणाधीन नाले की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर समीक्षा करते हुए उसका कार्य गतिमान करने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।
        महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कुशालपुर में निर्माणाधीन नाला की प्रगति का अवलोकन करने के दौरान वार्ड की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में गंदगी मिलने पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए महापौर ने वार्ड में अच्छी तरह सफाई व्यवस्था कायम करने के सख्त निर्देश दिये। महापौर ने कुशालपुर और प्रोफेसर कालोनी के निर्माणाधीन नाले का कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण नहीं किये जाने की स्थिति में संबंधित ठेकेदारो पर कड़ी कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दिये। महापौर ने कहा कि नाला निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी।
       महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा जोन 5 अंतर्गत पंडित वामनराव लाखे वार्ड के कुशालपुर में निर्माणाधीन नाले की प्रगति के निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्री कृष्णा सोनकर, अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास जोन 5 कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा और जोन 6 अंतर्गत महामाया मंदिर वार्ड में प्रोफेसर लोनी में नाला निर्माण की प्रगति के निरीक्षण के दौरान महामाया मंदिर वार्ड पार्षद श्रीमती जयश्री नायक, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, उपअभियंता श्री अंकुर अग्रवाल की उपस्थिति रही।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english