महापौर मीनल चौबे कलाकेन्द्र पहुंची, अधिकारियों को कलाकेन्द्र का संचालन गुणवत्ता और श्रेष्ठता से करने के दिए निर्देश
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा संचालित कलाकेन्द्र का निरीक्षण किया। वहां पहुंचकर महापौर ने कला संबंधी विविध सांस्कृतिक गतिविधियां कर रहे शिक्षको से मुलाकात कर उनका सामान्य परिचय प्राप्त किया। महापौर ने अधिकारियों को कलाकेन्द्र का गुणवत्ता और श्रेष्ठता के साथ जनहित में विविध गतिविधियां कर संचालन करने के निर्देश दिये। महापौर ने इंटरनेशनल स्वीमिंग पुल की व्यवस्था का निरीक्षण कर उसको अच्छी तरह सधारण सहित सचालित करने का कार्य जनहित में करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। महापौर ने नालदा परिसर के समीप स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निर्मित दुकानों के सबंध में आवश्यक निर्देश सबंधित जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल को दिये।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, संत रविदास वार्ड पार्षद श्री अर्जुन यादव, उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा, जोन 7 के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कलाकेन्द्र इंटरनेशनल स्वीमिंग पुल एव नालदा परिसर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।


.jpg)


.jpg)





Leave A Comment