स्वच्छता अभियान तेज, तालाबों और नालों की युद्वस्तर पर सफाई
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से पांचों जोन क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तालाबों, बड़े नालों एवं नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराई जा रही है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार प्रत्येक जोन में कार्यरत सफाई कर्मियों का विशेष गैंग बनाकर नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जा रहा है। नालियों एवं नालों में जमा गाद, कचरा और अवरोधों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि वर्षा ऋतु के पूर्व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने से पानी की निकासी सुचारु रूप से होगी और शहर में जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी। निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंके और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।










Leave A Comment