स्वच्छ भारत मिशन की राज्य सलाहकार ने किया स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण
-कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर
बिलासपुर, /स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत निगारबंद, राजाकापा, बहुरता, पूरा एवं हरदी में सामुदायिक शौचालय तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छाग्राहियों द्वारा किए जा रहे श्रमदान और स्वच्छता गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छाग्राही समूह के सदस्यों से स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। साथ ही ग्राम सरपंचों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों को पहले समझाइश दी जाए तथा इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर जुर्माने का प्रावधान लागू किया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कचरा फैलाने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत की टीम, सरपंच, सचिव, स्वच्छाग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही ग्रामीणों से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने एवं प्रबंधन को लेकर संवाद किया गया।













Leave A Comment