ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर

 महासमुंद / सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम मोगरा में समाधान शिविर का आयोजन विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शिविर में आमजन की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा मौके पर ही आवेदनों का निराकरण किया गया।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य जुगनू चंद्राकर, जनपद सदस्य श्री महेंद्र साहू, श्रीमती निधि लोकेश चंद्राकर, श्रीमती नीता तुलाराम साहू, श्रीमती पुष्पा ध्रुव, श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े सहित 15 ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एडीएम अक्षा गुप्ता, तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, जनपद पंचायत सीईओ श्री बी.एस. मंडावी एवं नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं को गांव स्तर पर सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य कर रहे हैं। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित 1430 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english