ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में कलेक्टर ने ली पंप संचालकों की बैठक

 महासमुंद / जिले में पेट्रोल एवं डीजल की दैनिक आवश्यकता, उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा शुक्रवार को  जिले के पट्रोल / डीजल वितरकों एवं ऑयल कंपनी के विक्रय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा बताया गया कि नागरिकों में पेट्रोल डीजल की उपलब्धता में कमी संबंधी भ्रम के कारण अचानक पेट्रोल एवं डीजल की मांग बढ़ गयी है, जो हितग्राही वाहन में 100-200 रूपये का पेट्रोल डलवाते थे वही लोग टैंक फुल कराना चाह रहे हैं, जिससे की किसी एक पंप में ड्राई की स्थिति निर्मित होने पर निकटस्थ के पंप में लोगों की भीड़ बढ़ जा रही है। ऑयल कंपनी के विक्रय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में वर्तमान में 7,18,000 लीटर पेट्रोल एवं 7,33,000 लीटर डीजल उपलब्ध है, जो कि जिले के औसत दैनिक खपत के हिसाब से आगामी पेट्रोल 5 दिवस एवं डीजल 2 दिवस हेतु पर्याप्त है तथा ऑयल कंपनी द्वारा लगातार आपूर्ति जारी है। जिले में अगर पैनिक की स्थिति निर्मित नहीं होती है तो स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जायेगी। अतः जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि पेट्रोल एवं डीजल में कमी संबंधी भ्रम/अफ़वाहों को ध्यान न दें तथा भ्रम में आकर अनावश्यक लाईन में लगने अथवा घरों में अनावश्यक पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक जमा करने की आवश्यकता नहीं है । आवश्यकता पड़नें पर ही पेट्रोल एवं डीजल प्राप्त करें। बैठक में दुपहिया वाहनों को 200 रूपये, कार को 1500 रूपये, ट्रक / बस को 10,000 रूपये, कृषि कार्यों में प्रयुक्त होने वाले वाहनों के लिए जरिकेन में 2,000 रूपये का ईंधन एक बार में प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, श्री तेजपाल ध्रव, डिप्टी कलेक्टर (प्रभारी खाद्य अधिकारी), श्री तरूण नायक सहायक खाद्य अधिकारी, विक्रय अधिकारी ऑयल कंपनी एवं जिले के पेट्रोल / डीजल पंप संचालक उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english