सुशासन की सौगात, मुढ़ीपार के सतानंद का बना श्रम कार्ड
-अब योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
महासमुन्द / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आमजन के लिए राहत और खुशियों की सौगात बनता जा रहा है। इसी क्रम में जिले के पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम मुढ़ीपार के श्री सतानंद निषाद के लिए भी सुशासन तिहार का समाधान शिविर खुशियां लेकर आया।
श्री सतानंद निषाद का श्रम कार्ड नहीं बनने के कारण वे शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के लाभ से वंचित थे। उन्होंने सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में श्रम कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनका श्रम कार्ड बना दिया गया।
श्रम कार्ड बनने के बाद श्री सतानंद निषाद के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का निराकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि साय सरकार आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है।













Leave A Comment