ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से बदलेगी विभीषण दीप की जिंदगी

0- कहा- अब पक्के आवास से  समस्याएं दूर होंगी, प्रशासन का  धन्यवाद 
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। सिंधु भवन, बीटीआई ग्राउंड के सामने, शंकर नगर जोन-3 में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में श्री विभीषण दीप को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पक्का मकान निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया। 
श्री दीप पेशे ऑटो चालक हैं। कई वर्षों से वे मिट्टी के मकान में निवासरत थे। बरसात के दिनों में छत टपकती थी एवं घर की स्थिति समय के साथ और भी कठिन हो रही थी। सुशासन तिहार के अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना  2.0 के तहत अनुज्ञा पत्र दिया गया। श्री दीप एवं उनका परिवार अब बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब वे अपना पक्का मकान बनवा सकेंगे, जिससे उनके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english