ब्रेकिंग न्यूज़

 जनसमस्या निवारण शिविर बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच

0- आमजनों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम तिवरैया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां मुख्य रूप से जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे। 
शिविर में 90 हितग्राहियों का नेत्र जांच, 79 हितग्राहियों की शुगर-बीपी जांच, 74 हितग्राहियों का सामान्य जांच एवं 25 हितग्राहियों का एक्स-रे जांच किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं।
साथ ही शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड एवं नवीनीकरण, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। 
कार्यक्रम में एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english